हाथों और उन्गलिओं के थकान दूर करने के उपाय:
कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अपने हाथों को सामने की ओर कंधे के बराबर ले जाकर हथेलीओं को नीचे की ओर रखते हुए मुठ्ठी बना लें। हाथ के अंगूठा को अंदर की ओर रखें,
अब दोनों हथेलियों को घुमाइएं (क्रमशः वामावर्त एवं दक्षिणावर्त)।
दोनों हथेलियों को दोनों दिशाओं में बारी-बारी से घुमाएं।
सांस सामान्य रखें।
आँखों के थकान दूर करने के उपाय:
अपने हथेलीओं को आपस में रगड़ें और आंखों को बंद कर हथेलियों को आंखों पर रखे।
उसके बाद आंखों के आई बाल्स को गोल-गोल घुमाए।
तत्पश्चात आंखे बंद कर गहरी सांस लें।
अगर आप औन स्क्रीन वर्किंग के दौरान इसे थोड़ी थोड़ी देर पर इसे करते रहें तो आपके हाथों, अंगुलियों और आँखों का तनाव कम हो जायेगा.
("यह आलेख सिर्फ व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है, इसका चिकित्साविज्ञान से कोई संबंध नहीं है.")
No comments:
Post a Comment